फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दवा लेने गई युवती लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। घर से दवा लेने की बात कहकर निकली युवती को बहलाफुसला ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

युवती के पिता की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया कि 19 वर्षीय बेटी 30 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तहरीर में बताया गया कि युवती का संपर्क ऊधम सिंह नगर जिले के थाना खटीमा के गांव सड़पुड़ा निवासी दीपक से था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक शादी का झांसा देकर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि युवती को बरामद कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें