फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: झूलों के संचालन की अनुमति न मिलने पर रामलीला का मंचन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलीला मेले में झूलों के संचालन की अनुमति न मिलने पर मेला कमेटी ने रामलीला का संचालन रोक दिया। इससे श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंचे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मोबाइल पर अफसरों से बात की। इसके बाद प्रशासन ने मौखिक रूप से अनुमति दे दी, तब रामलीला का मंचन शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान पर श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि पत्राचार के बाद भी मेले में झूलों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में कड़ी नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को रामलीला का मंचन रोक दिया गया।
कमेटी के अंबरीश शर्मा ने कहा कि एक माह पूर्व से अनुमति के प्रयास किए जा रहे, लेकिन प्रशासन का रवैया ढुलमुल है, ऐसे में अब रामलीला का मंचन न करने का निर्णय किया गया है। मामले की जानकारी के बाद गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मौके पर पहुंचे और अफसरों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर लीला का संचालन शुरू कराने की बात कही। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के रवैये की जांच करने के लिए भी कहा। इसके बाद मौखिक रूप से अनुमति मिलने पर दो घंटे बाद रामलीला का मंचन शुरू हो गया।
विज्ञापन


झूला टूटने की घटना के बाद प्रशासन ने अपनाया था कड़ा रुख
बुधवार रात गजरौला कस्बे में चल रहे दुर्गा पूजा मेले में झूला टूटने से चार बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन ने बिना अनुमति झूला संचालन को लेकर कड़ा रवैया अपनाया था। साथ ही गजरौला में हुई घटना के बाद वहां मेला अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस की सतर्कता पर भी उठाए सवाल
मेला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार पुलिस की ओर से मेले में सतर्कता नहीं बरती जा रही है। कम संख्या में फोर्स तैनात की गई है। जिससे मेले में अव्यवस्थाएं हावी हैं।
विज्ञापन


विद्युत व्यवस्था, झूले की मजबूती आदि की रिपोर्ट आयोजक से मांगी गई थी। आयोजक की ओर से रिपोर्ट नहीं आई। इसकी वजह से अनुमति नहीं दी गई थी।

-संजय कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें