फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मेला : शिव और पार्वती विवाह का हुआ मंचन

विज्ञापन
बीसलपुर के रामलीला मैदान पर ​शिव विवाह लीला का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में सोमवार को शिव विवाह लीला का मंचन हुआ। इसमें प्रदर्शित किया गया कि राजा हिमांचल की पुत्री माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करने के लिए उनकी भक्ति करतीं हैं।
विज्ञापन

पार्वती की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट होते हैं और वरदान मांगने को कहते हैं। इस पर वह भगवान शंकर से अपना विवाह होने का वरदान मांगती हैं। भगवान उन्हें वरदान दे देते हैं। इसके बाद पार्वती के घर लौटने पर महर्षि नारद भगवान शिव के दूत बनकर राजा हिमांचल के पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आते हैं। राजा के प्रस्ताव स्वीकार करने पर भगवान शिव भूतों, प्रेतों और अन्य गणों सहित बरात लेकर राजा हिमांचल के घर आते हैं।
भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह होता है। लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी ने रामायण की चौपाइयां और दोहे पढ़कर किया। मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे नारद मोह लीला और सीता जन्म लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन


पुष्प वाटिका, गौरी पूजन एवं सीताजी के वरदान प्राप्ति की लीलाओं का मंचन

पीलीभीत। शहर के लक्ष्मी नारायण बगिया मंदिर में श्री रामलीला महोत्सव में पांचवें दिन पुष्प वाटिका, गौरी पूजन और सीताजी के वरदान प्राप्ति की लीलाओं का मंचन किया गया। संचालन संजय पांडेय एवं सोमनाथ ने किया। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, संजीव मिश्रा, अंकुर गुप्ता, अमरीश शर्मा, राकेश सरीन, डॉ.विश्वनाथ दीक्षित, डॉ.शैलेंद्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर के रामलीला मैदान पर शिव विवाह लीला का मंचन करते कलाकार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें