फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिव्यांगों ने समस्याओं के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दिव्यांगजनों ने विभिन्न समस्याओं के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय दिव्यांगजन पार्टी के जिलाध्यक्ष तनु मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे दिव्यांगजनों ने ज्ञापन में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की जानकारी देने के साथ थानों, पुलिस चौकियों में अधिनियम का बोर्ड लगाने की मांग की। इसके अलावा पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये और तीन महीने की जगह हर महीने देने, शिक्षा के अनुसार रोजगार देने, प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक की परीक्षा में अन्य राज्यों की तरह अतिरिक्त समय देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें