फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से निकाली राजगद्दी, जगह-जगह स्वागत

सार

शहर के राम इंटर कॉलेज में भरत मिलाप लीला के मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण वध के बाद प्रभु राम विभीषण का राजतिलक कर अयोध्या को प्रस्थान करते हैं। नंदी वन में प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता, सुग्रीव, अंगद, जामवंत हनुमान आदि भरत से मिलकर प्रफुल्लित हो उठते हैं। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, नरेश शुक्ला, प्रेम सिंह, रमाकांत पांडे, अमरीश शर्मा, संजीव शर्मा, केशव सक्सेना, रवींद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीलीभीत में चल रही रामलीला में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मेले के तहत बृहस्पतिवार को शहर में राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भरत मिलाप लीला का मंचन भी किया गया। रास्ते में कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के राम इंटर कॉलेज में भरत मिलाप लीला के मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण वध के बाद प्रभु राम विभीषण का राजतिलक कर अयोध्या को प्रस्थान करते हैं। नंदी वन में प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता, सुग्रीव, अंगद, जामवंत हनुमान आदि भरत से मिलकर प्रफुल्लित हो उठते हैं। इसके बाद शहर के मोहल्ला नई बस्ती से राजगद्दी यात्रा निकाली गई। राजगद्दी यात्रा नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, जाटों का चौराहा, लेखराज चौराहा, बजरिया, इनायतगंज, लोहा बाजार, बड़ा गुरुद्वारा, जेपी रोड, चौक बाजार, इमली चौराहा, साहूकारा, जमनी चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा होते हुए देर शाम परमठ मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान जामवंत, सुग्रीव, अगंद, भरत सिंहासन पर विराजमान थे। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, भानुप्रताप सिंह, नरेश शुक्ला, प्रेम सिंह, रमाकांत पांडे, अमरीश शर्मा, संजीव शर्मा, केशव सक्सेना, रवींद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें