पीलीभीत में रामलीला महोत्सव में सोमवार को वनवास जाते भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर की रामलीला में वनगमन लीला का मंचन घन्नई ताल पर हुआ। जिसे देख भक्त भावुक हो गए। श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। लीला का मंचन देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रीरामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से रामलीला मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को परमठ मंदिर से वनगमन लीला का मंचन किया गया। स्वरूप रथ से घन्नईताल (एकता सरोवर) पहुंचे। वहां नौका विहार लीला का मंचन किया गया। नौका विहार के बाद दूधिया नाथ मंदिर, लेखराज चौराहा, काला मंदिर रोड, नई बस्ती चौराहा, राम कॉलेज रोड, डिग्री कॉलेज रोड से पैदल यात्रा करते हुए चित्रकूट विश्राम स्थल पहुंचे। सोमवार को वहीं रात्रि विश्राम किया। पैदल भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर दीप द्वार सजाए गए।
इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, अमरीश शर्मा, निरंजन शर्मा, नरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।