फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदूत अतुलित बलिधामा, अंजनि पुत्र...

Mon, 06 Apr 2015 12:03 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शहर एवं मझोला में निकाली गई यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


श्रीबालाजी दरबार सेवा समिति के तत्वावधान में बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा में बालाजी महाराज, भौरों बाबा, प्रेतराज, मां काली सहित कई देवी देवताओं की झांकियां थीं। शोभायात्रा के आगे श्रद्धालु पानी का छिड़काव कर झाड़ू लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा का गुणगान करते हुए चल रहे थे।

शोभा यात्रा जाटों वाले चौराहे से शुरू होकर लोहा मंडी, बजरिया, चावला चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार, साहूकारा इमली चौराहा होते हुए अग्रवाल सभा भवन पहुंची। जहां श्रद्धालु ने पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा में महंत दीपक सक्सेना, मोहित जौहरी, संजय मिश्रा, हर्ष महाजन, कपिल गंगवार, हर्षित गंगवार, राजीव कुमार, चमनलाल, रामप्रकाश, अनिल कुमार, नरेंद्र देव, प्रिंस सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन


मझोला। कस्बे के चीनी मिल स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व भंडारे का आयोजन भी हुआ। चीनी मिल स्थित बालाजी दरबार में सुबह 10 बजे से शाम तक भंडार हुआ। शाम को बैडबाजों के साथ बालाजी महाराज, भैरो देवता, भगवान राम, सीता, लक्ष्मण की आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


चीनी मिल से प्रारंभ होकर शोभायात्रा चौकी चौराहे, पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर होते हुए वापस चीनी मिल मंदिर पहुंची। रास्ते में श्रद्वालुओ ने पुष्प वर्षा शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें चेयरमैन अजय गोयल, पंकज शर्मा, राजेश वर्मा, नितिन गोयल, राजेंद्र कुमार, राजकुमार रस्तोगी, टीटू, द्वारिका प्रसाद, डॉ. रंजीत, डॉ. विश्वास, भोलानाथ सिंह, तेजप्रकाश शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें