फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रामचरितमानस व बालाजी का दरबार सजाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के दो मंदिरों में मंगलवार की शाम धार्मिक कार्यक्रम हुए। कस्बे के मठियानाथ मंदिर में विश्व शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ हुआ। कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। कार्यक्रम में संस्थान के नगर अध्यक्ष शिवराम गुप्ता, नगर प्रबंधक प्रवीण नगाइच, अनुज मित्तल, संजय भारद्वाज, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर राम जानकी मंदिर में बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया । इस मौके पर कुछ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सारे कार्यक्रम मंदिर के पुजारी दिनेश शंखधार की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रमों का समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें