फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

Wed, 21 Oct 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रामलीला मेला में रौनक बढ़ने लगी। मंगलवार को मेला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के धनुष उठाकर तोड़ते ही दर्शकों ने राम के जयकारे लगाए। बुधवार को लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन होगा। मेला कमेटी के प्रबंधक संजय कुमार झा ने बताया कि बुधवार को रामलीला मेला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद और राम विवाह की अन्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर रामलीला मेला समाप्त होने के बाद नगर के रामलीला मेला में दुकानें और खेल तमाशों के आने का क्रम शुरू होता है। दिवाली से एक दिन पहले यहां रावण वध की लीला और राजगद्दी की शोभायात्रा के साथ मेला समाप्त होता है। मेला में अब दुकानें पहुंचना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें