प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती से निकाली गई जागरूकता रैली । स्रोत - शिक्षक
पूरनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों के हाथों में शिक्षा के प्रति जागरूकता वाले स्लोगन लिखे पोस्टर थे। बच्चे नारे लगाते हुए रजागंज देहात क्षेत्र, खानका की गलियों में घूमे। रैली में शिक्षक रोहित मिश्रा, अंजू बाजपेई, अलीशा, गुलफशा, संध्या शर्मा, ईरम निकहत, जाकिर आदि शामिल रहे। संवाद