चीनी मिल के डायरेक्टर राजा रामनाथ और उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर किसान जागरूकता रैली को रवाना किया। इससे पूर्व उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को बेहतर उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजातियाें की बुवाई करनी चाहिए। चीनी मिल द्वारा गन्ना प्रजातियों का गन्ना बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रगतिशील किसानों का गन्ना बीज संरक्षित किया जा रहा है। कहा कि चीनी मिल द्वारा संचालित मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्रों पर बसंत कालीन बुवाई अभियान के लिए फ्लैक्सी बोर्ड, पंफलेट, पोस्टर और प्रचार वाहन द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रधान प्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि गन्ना विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए चीनी मिल ने गजरौला, खमरिया, मझोला, अमरिया, कुडरा में क्षेत्रीय गन्ना विकास कार्यालय स्थापित किए हैं। जहां किसानों को योजनाआें की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग आरसी मिश्रा, प्रधान प्रबंधक गन्ना डॉ. कुलदीप पिलानिया, वाईके अग्रवाल, प्रबंधक (एचआर) राजीव अग्रवाल, जीपी गोयल, वसी अहमद, रामखिलावन यादव, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।