ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव गोंच में पूर्व में एक चकरोड पर गांव के ही ताजुद्दीन, बहार अहमद, गुलजार अहमद आदि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इधर, बुधवार को हल्का लेखपाल द्वारा पैमाइश कराने के बाद चकरोड पर मनरेगा मजदूरों द्वारा नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे कब्जेदारों ने हथियार दिखाते हुए मजदूरों धमकाकर भगा दिया। इस पर भड़के मजदूर दोपहर में सदर तहसील पहुंचे। यहां मजदूरों ने प्रधान श्याम के नेतृत्व में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस बल की मौजूदगी में नाला निर्माण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, दिनेश, नन्हीं देवी, दयाशंकर, वीरेंद्र, अनिल, हरीश, गोकिल प्रसाद, सियाराम, गंगाराम, पवन, सोमपाल, दीनदयाल आदि मजदूर मौजूद रहे।