फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार ने किसान विरोधी तीन कृषि कानून लागू किए हैं। इनके वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पांच सितंबर को संयुक्त मोर्चा की महापंचायत है। इससे सरकार के पास निर्णय लेने का अभी पर्याप्त समय है। यह बात शहर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि केंद्र पर निजी कंपनियों की सरकार है। भाजपा की सरकार होती तो किसानों की समस्या जरूर सुनी जातीं। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र शुरू हो रहा है। विपक्ष को भी इस मुद्दे पर सरकार से बात करनी चाहिए। विपक्ष को नाराज होकर सदन से बाहर नहीं जाना चाहिए। बाहर तो हम बैठे हैं। सदन में किसानों के दर्द को उठाएं। कहा कि तीनों काले कानून जिस दिन लागू हो जाएंगे, किसान बर्बाद हो जाएगा। अनाज गोदामों में बंद होगा और तिजोरियों में रोटियां होंगी। इसके बाद देश में रोटियों की कीमत लगेगी। गरीब आदमी पर महंगाई की मार और ज्यादा होगी।
किसान नेता ने कहा कि आंदोलन करने पर भाजपा लोगों पर देशद्रोह के मुकदमे लगवा देती है। जबकि आंदोलन करना देशद्रोह नहीं होता है। एक एजेंसी के उद्घाटन के दौरान राकेश टिकैत ने ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें