कलीनगर। गोमती नदी के पुनरुद्धार को लेकर शुरू किए गए अभियान की हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने सराहना की है। अभियान से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा की गोमती की अविरल धारा बहाने के लिए खुदाई की शुरूआत कराने वाले डीएम पुलकित खरे को बधाई के पात्र हैं।
हास्य अभिनेता ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरा सपना है कि जैसे राजधानी लखनऊ में गोमती नदी दिखती है, उससे बेहतर नजारे के साथ जनपद पीलीभीत में स्थित उद्गम स्थल पर भी दिखे। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी में तय करने वाली गोमती नदी के पुनरुद्धार के लिए जुड़ने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। इस अभियान को सफल बनाएं।
आपको बताते चलें कि हास्य अभिनेता राजपाल यादव पहले से पीलीभीत जनपद से जुड़े रहे हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में फिल्म सिटी बनाने की मांग को लेकर शासन स्तर तक पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के कई क्षेत्रों का कई बार भ्रमण भी किया है। अब गोमती उद्गम स्थल से लेकर जनपद सीमा तक शुरू हुए खुदाई अभियान की राजपाल यादव ने सराहना की है। इससे खुद भी जुड़ने की इच्छा जाहिर की।