फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी सेवा केंद्र में थोपे जा रहे उपले

Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत विभाग की अनदेखी के चलते गांव नगीपुर अखौला के राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में उपले थोपे जा रहे हैं, जिसके कारण इस केंद्र का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

करीब दो वर्ष पूर्व पंचायत विभाग ने कई लाख रुपये की लागत से गांव नगीपुर अखौला में राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण कराया था। राजीव गांधी सेवा केंद्र के बनते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन ग्रामीणों की यह खुशी ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रह सकी। दरअसल कुछ दबंगों के घरों की महिलाएं राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में उपले थोपती हैं। इस वजह से राजीव गांधी सेवा केंद्र का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। नियमानुसार ग्राम पंचायत की बैठकें राजीव गांधी सेवा केंद्र में ही होनी चाहिए, लेकिन उपले थोपे जाने के कारण बैठकें नहीं हो पा रही हैं। यद्यपि जागरूक ग्रामीणों ने इस बीच पंचायत विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में पंचायत विभाग के प्रति रोष है। इस बावत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल ने बताया कि क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी अवनीश गंगवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र  के परिसर से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें