राजेंद्र दुबारा अध्यक्ष और लक्ष्मीकांत मंत्री बने
माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के चुनाव में डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी व लक्ष्मीकांत शर्मा को दुबारा जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। शहर के गुरु हरगोविंद बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को पर्यवेक्षक व मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया। पर्यवेक्षक ने बताया कि जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री के अलावा टीएच खान, संजीव कुमार वर्मा, नीरज मिश्रा, दयाराम भारती, ओमप्रकाश पटेल उपाध्यक्ष, सत्यपाल यादव, बालकृष्ण मिश्रा, असलमयार खां, राकेश बाबू, अनीता मिश्रा उपमंत्री, शरद चंद्र सक्सेना कोषाध्यक्ष व सेवा को निर्विरोध आय व्यय निरीक्षक चुना गया। इसके अलावा रामप्रताप गंगवार, राजपाल गौतम, राजेश गंगवार, धीरेंद्र, अनुज मिश्रा, रचना गंगवार को प्रांतीय प्रतिनिधि, जगन्नाथ मिश्रा, देवेंद्र सिंह यादव, रश्मि यादव,रिजवान अली समेत 14 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा पीलीभीत के लिए तसलीम हसन खां व नारायण हरि, पूरनपुर के लिए दुर्वेश मिश्रा व ओमप्रकाश शर्मा, बीसलपुर के लिए संजीव गंगवार व प्रदीप तिवारी को तहसील अध्यक्ष व मंत्री चुना गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद खां, मंडलीय मंत्री राजेंद्र गंगवार, जिलामंत्री बरेली रमेश चंद्र शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने व शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया।