- बोले- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताई सारी बात
- अब भी लगाए हैं टिकट मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। टिकट घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी में घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा। टिकट कटने से नाराज पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल आए हैं। उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। अब टीटी का कहना है कि वह पुत्रवधू को जरूर चुनाव लड़ाएंगे।
राजीव अग्रवाल अखिलेश यादव से मिलने अपने समर्थकों समेत लखनऊ गए थे। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने नसरीन के पति नफीस के बारे में अनभिज्ञता जताई। हालांकि अखिलेश यादव ने टिकट बदलने का अभी कोई संकेत नहीं दिया। टीटी का यह भी कहना है कि वह शिकायत करने नहीं अपनी बात रखने गए थे। राजीव अग्रवाल का आरोप है कि धनबल से सपा में टिकट दिए गए हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि नफीस से शहर में काफी लोग नाराज हैं। इधर शुक्रवार को नफीस ने पत्नी नसरीन का नामांकन करा दिया।