अमरिया। कस्बे में चल रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को किंग्स इलेवन दियोरनियां और रजा इलेवन हर्रायपुर के बीच लीग मैच खेला गया। दर्शकों से भरे मैदान में हुए मुकाबले में रजा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन दियोरनियां की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजा इलेवन हर्रायपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12.4 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रजा इलेवन की ओर से मुन्ना ने नाबाद 41 रनों की शानदार पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, मोहम्मद आरिफ, नदीम खान, दिनेश कुमार, पिंका सिंह, शीराज मलिक, कमरूल, शादाब, हरीश कुमार सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद