फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटक हुए निराश, बारिश ने रोके जंगल सफारी वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद फसलें तो प्रभावित हुई हीं साथ ही टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को खासी निराशा हुई है। बारिश के चलते शनिवार को पहली पाली में मात्र दो वाहन ही जंगल सफारी के लिए निकले, जबकि दूसरी पाली में सफारी वाहनों का संचालन ही बंद करना पड़ा। इसके चलते पर्यटक मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

गुरुवार रात से अचानक मौसम ने करवट ली। इस दिन रात को बारिश होने के बाद शुक्रवार को भी दिन में रुक-रुक कर बारिश हुई। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। बेमौसम बारिश के चलते फसलें भी प्रभावित हुईं। वहीं बारिश के चलते टाइगर रिजर्व के कच्चे मार्गों पर भी जलभराव हो गया। जंगल सफारी को जाने वाले वाहनों के संचालन में दिक्कतें होने लगीं। हालांकि शनिवार सुबह मौसम कुछ साफ दिखा तो पहली पाली में दो वाहनों को जंगल सफारी के लिए भेजा गया, लेकिन फिर मौसम बिगड़ने लगा। इसको ध्यान में रखते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दूसरी पाली में जंगल सफारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। इसके चलते जंगल और वन्यजीवों के दीदार को आने वाले सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वन क्षेत्राधिकारी आरिफ जमाल ने बताया कि बारिश के चलते शनिवार को दूसरी पाली में वाहनों को रोक दिया गया। कच्चे मार्गों पर वाहनों के चलने में दिक्कत आने से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें