फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Sat, 04 Apr 2015 11:17 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात हुई बारिश ने पालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल कर रख दी। निकास अभाव में शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आने से सड़कें कीचड़ में धंस गईं। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हुई। शनिवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल भी मंडराते रहे।
विज्ञापन

बारिश से शुगर फैक्ट्री रोड, माल गोदाम, रामलीला रोड, गांधी स्टेडियम रोड आदि पर कीचड़ ने पांव पसार लिए। इससे आने जाने वालों को काफी दिक्कत हुई। बारिश से मौसम भी काफी ठंडा हो गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें