शुक्रवार की रात हुई बारिश ने पालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल
कर रख दी। निकास अभाव में शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। नालियों का गंदा
पानी सड़कों पर आने से सड़कें कीचड़ में धंस गईं। इससे लोगों को आवागमन
में खासी परेशानी हुई। शनिवार को पूरे दिन आसमान में काले बादल भी मंडराते
रहे।
बारिश से शुगर फैक्ट्री रोड, माल गोदाम, रामलीला रोड, गांधी
स्टेडियम रोड आदि पर कीचड़ ने पांव पसार लिए। इससे आने जाने वालों को काफी
दिक्कत हुई। बारिश से मौसम भी काफी ठंडा हो गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे
नजर आए।