फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश का रोडवेज की आय पर भी असर, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिन से हो रही बारिश का असर रोडवेज की आय पर भी पड़ा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में सवारियां निकलीं। इससे डिपो को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से कुल 112 बसाें का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली मार्ग पर सवारियां अधिक होने की वजह से यहां से करीब 20-45 बसों का संचालन इस मार्ग पर किया जाता है। अब तक दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसों से रोजाना 20-25 लाख रुपये की आय होती थी। इसके विपरीत विभागीय आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को महज 16 लाख रुपये की आय हुई। करीब दस लाख रुपये का विभाग को नुकसान हुआ।
कुछ ऐसी ही स्थिति अन्य मार्गों पर रही, कम संख्या में सवारियां निकलीं। इस बात की पुष्टि एआएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने भी की।
-
मौजूदा समय में ज्यादा निकल रही जयपुर की सवारियां
चालकों का कहना है जयपुर में काम करने वाले लोग बकरीद पर अपने-अपने घरों को लौटे थे। अब वह काम करने के लिए दोबारा वापस जा रहे है। यहां से सीधी जयपुर के लिए बसें नहीं हैं। इसका सीधा फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें