फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा टला: मालगाड़ी गुजरने के दौरान टूटी रेल पटरी, पीलीभीत-मैलानी रेल खंड की घटना

Sun, 01 Dec 2024 03:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी मिली। बताया गया कि मालगाड़ी गुजरने से पटरी टूटी, जिसकी सूचना पर रेलवे के अफसरों ने इसकी मरम्मत कराई। 
विज्ञापन
टूटी हुई रेल पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर मालगाड़ी गुजरने से दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी में टूट गई। पटरी चटकने की सूचना पर रेलवे में खलबली मच गई। अफसरों ने आननफानन टीम को मौके पर भेजा और पटरी की मरम्मत कराई। पटरी में टूटने की वजह से रविवार सुबह के समय मैलानी जाने वाली पैसेंजर करीब आधे घंटे तक पूरनपुर स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 6:42 बजे जीडीबीआरएम ट्रैक ले जाने वाली मालगाड़ी मैलानी की ओर जा रही थी। दूधिया खुर्द स्टेशन के पास रेल पटरी के नीचे पत्थर कम होने की वजह से पटरी में टूट गई थी। 

इसकी सूचना मिली तो दूधिया खुर्द स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। अफसरों को सूचना दी गई। आनन फानन रेलवे की टीम ने पहुंचकर पटरी की मरम्मत की। रेल पटरी में दरार आने की सूचना पर सुबह के समय मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूरनपुर में रोक लिया गया। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें