फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मालगाड़ी गुजरने से दूधिया खुर्द होम सिग्नल के पास रेल पटरी चटकी

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में दु​धिया खुर्द रेलवे स्टेशन के समीप टूटी पटरी को देखने को लगी भीड़।स्रोत: वी
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मालगाड़ी गुजरने से पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास रेल पटरी में दरार (ट्रैक फ्रैक्चर) गई। दुधियाखुर्द के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के कंट्रोल रूम और अन्य अफसरों को दी। रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने पटरी की मरम्मत की। पटरी में दरार आने की वजह से सुबह के समय मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब आधे घंटे तक पूरनपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह पीलीभीत की ओर से गोंडा जा रही मालगाड़ी डीआरबीआरए दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल किलोमीटर 218/05-06 से सुबह करीब 6.41 बजे गुजरी। रेलवे लाइन के किनारे खड़े लोगों ने बताया कि मालगाड़ी के निकलते समय पटरी टूटने की आवाज हुई। मालगाड़ी जाने के बाद देखा तो पटरी टूटी हुई थी।
इसकी जानकारी दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर सतीश कुमार मोहन को दी। स्टेशन मास्टर सतीश कुमार मोहन ने बताया कि मालगाड़ी 6:42 बजे स्टेशन से गुजरी थी। 7.12 बजे कुछ लोगों ने पटरी टूटी होने की सूचना दी। उन्होंने रेलवे के कंट्रोल रूम और अन्य उच्च अफसरों को इसकी सूचना दी। इसी समय पीलीभीत से मैलानी जाने वाली पैसेेंजर ट्रेन 55357 पूरनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी थी। ट्रेन को पूरनपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर स्टेशन मास्टर कौशल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे को लेकर पैसेंजर ट्रेन को करीब आधा घंटे पूरनपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में ट्रेनों को कॉसन देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पटरी टूटने की जानकारी पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।


दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक फ्रैक्चर हो गया था। जाड़े में तापमान गिरने से पटरियां सिकुड़ने से अक्सर ऐसा हो जाता है। इस दौरान पीलीभीत से मैलानी जाने वाली ट्रेन को आधा घंटा पूरनपुर में रोका गया। बाद में 30 किलोमीटर का कॉसन देकर ट्रेनें पास की गईं। कुछ देर बाद ही यातायात सामान्य कर दिया गया।- राजेंद्र कुमार, पीआरओ इज्जतनगर

पूरनपुर क्षेत्र में दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के समीप टूटी पटरी को देखने को लगी भीड़।स्रोत: वी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें