फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फीसदी काम अधूरा, रेलवे इंजीनियर ने दिया हफ्ते का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गोरखपुर से आए रेलवे के चीफ इंजीनियर ट्रैक ने रेलवे अधिकारियों के साथ शनिवार को बीसलपुर से शहवाजनगर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्हें 20 फीसदी काम अधूरा मिला। चीफ इंजीनियर ने अधूरे काम को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोरखपुर से आए रेलवे के चीफ इंजीनियर ट्रैक रामजनम ने बीसलपुर से शहवाजनगर तक बिछाई गई नई रेल लाइन को गहनता से देखा। उसमें 20 फीसदी काम अधूरा पाया गया। चीफ इंजीनियर ने अधीनस्थों को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देेश दिए। उनके साथ इज्जतनगर के डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण एसके सिंह, इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक यांत्रिकी विकास कुमार, इज्जतनगर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण रियाज अहमद, पीलीभीत के सहायक मंडल इंजीनियर निर्माण जयकरन यादव और बीसलपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें