फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत से बीसलपुर तक ट्रेन सफर के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आमान परिवर्तन के चलते पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर बीसलपुर तक तो कार्य पूरा हो चुका है। स्पीड ट्रायल भी किया जा चुका है, लेकिन ट्रेन दौड़ने में अभी काफी इंतजार करना होगा। रेलवे अफसरों के मुताबिक शाहजहांपुर तक काम होने के बाद ही ट्रेनें चलाई जाएंगी। ऐसे में इस रूट पर ट्रेन का सफर करने के लिए लोगों को अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ब्राडगेज को मंजूरी मिलने के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर लंबे समय से आमान परिवर्तन का कार्य चल रहा था। शुरुआत में कार्य की गति तो तेज थी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बदलने लगी। हालांकि रेलवे अफसरों की लगातार निगरानी के चलते कार्य होते रहे। अफसर खुद भी दौरे कर कार्यों की प्रगति पर नजर रखे रहे। इधर पूर्व में बीसलपुर तक अधिकतर काम पूरा कर दिया गया। रेलवे लाइन को चेक करने के लिए रेलवे अफसर बीसलपुर तक स्पीड ट्रायल भी करा चुके हैं। जो सफल रहा था। लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों के दौड़ने को लेकर अभी हरी झंडी नहीं मिल सकी है। रेलवे अफसरों की माने तो शाहजहांपुर तक ब्राडगेज कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकता है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पीलीभीत-बीसलपुर रेलवे लाइन पर भी कुछ काम बाकी है। शाहजहांपुर तक काम पूरा होने के बाद सीआरएस लिया जाएगा। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें