फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेहरू पार्क के पूल में लगी रेलिंग ढही, फर्श क्षतिग्रस्त

Wed, 06 Aug 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश ने टनकपुर मार्ग स्थित नेहरू पार्क में कराए गए कार्यों की पोल खोल दी है। वॉटर पूल के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग ढह गई। साथ ही टिकट खिड़की का दरवाजा भी टूट कर गिर गया। टनकपुर मार्ग स्थित नेहरू पार्क का करीब 1.40 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराया गया है। अभी कुछ काम शेष भी बताए जा रह है। पार्क का शुभारंभ होने से पहले ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खुल गई। कुछ दिन पहले ही पार्क के अंदर की दीवार संजय नगर जाने वाले मार्ग पर गिर गई। अब तीन दिन हुई बारिश से पार्क में वॉटर पूल के किनारे बना फर्श क्षतिग्रस्त होकर पूल में चला गया। फर्श के ऊपर लगी लोहे की रेलिंग भी ढह गई।
विज्ञापन

नेहरू पार्क में निर्माण ढहने की सूचना पर ईओ संजीव कुमार व चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल भी पहुंच गए। क्षतिग्रस्त पूल रेलिंग व फर्श का निरीक्षण किया। चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि रेलिंग पुरानी लगी थी। इसे फिर से दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें