फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस के लिए 42 यात्रियों ने अब तक सीट कराई आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देश में कोरोना संक्रमण के दौरान आपात काल जैसी स्थित बन गई थी। ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने शर्तों के साथ कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया, मगर जनपद के रेल खंड में अभी भी ट्रेनों का संचालन बंद है। यात्रियों की मांग को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देते हुए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी। दो फरवरी से चलने वाली इस ट्रेन से यात्रा करने वालों ने टिकट की बुकिंग करना शुरूकर दिया है। तीन दिन में 42 लोगों ने बुकिंग कराई है। 11 माह बाद चलने वाली पहली ट्रेन में सबसे ज्यादा मिर्जापुर के यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

मार्च 2019 के बाद से अब दो फरवरी को त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार जनपद से रवाना होगी। कोरोना संकट काल के 11 माह बाद चलने वाली यह पहली ट्रेन होगी। जो टनकपुर से सुबह 08:25 बजे चलकर 09: 43 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। यह ट्रेन पीलीभीत जंक्शन से सुबह 09:48 मिनट पर रवाना होगी। डीआरएम के निरीक्षण के बाद इस ट्रेन की आरक्षित प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। ट्रेन चलने की जानकारी होने पर यात्रियों ने सीट की बुकिंग करना शुरू कर दी है।इसके बाद तीन दिनों में अब तक 42 यात्रियों ने टिकट की बुकिंग कराई है। इसमें शाहजहांपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज के यात्री शामिल है। त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का रैक भी पूरी तरह तैयार कर यार्ड में खड़ा कर दिया गया है। रैक में त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेन की जानकारी मिल सके। कुंभ जाने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन के चलने से काफी सुविधा होगी।
त्रिवेणी एक्सप्रेस के लिए सभी स्टेशनों पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब यात्री इस ट्रेन से सफर करने के लिए अपना टिकट आरक्षित करा सकते है। यात्रियों की संख्या में अनुसार ही ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें