फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाते पकड़ा झोलाछाप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम की अगुवाई में अमरिया के दो क्लीनिकों में छापा मारा। जांच में एक क्लीनिक बिना पंजीकरण चलता मिला। इलाज कर रहा व्यक्ति शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। एसडीएम ने अस्पताल सील करके झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिना जांच के खांसी-जुकाम, बुखार के मरीजों को दवा देने की शिकायत मिलने पर डीएम पुलकित खरे ने बीते दिनों झोलाछापों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। तबसे लगातार झोलाछाप की धरपकड़ के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम छापा मारकर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को एसडीएम अमरिया अंजली गंगवार और सीएचसी अधीक्षक लोकेश कुमार ने कस्बे के अल्शिफा हेल्थ केयर सेंटर और भोले हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा। दोनों क्लीनिकों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं गईं। अल्शिफा हेल्थ केयर सेंटर के पंजीकरण को लेकर कागजात मांगे गए, मगर क्लीनिक संचालक कोई भी प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। जांच में क्लीनिक का पंजीकरण न होने की बात सामने आई। क्लीनिक संचालक मोहम्मद अफरोज शैक्षिक प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा सके। क्लीनिक पर अंग्रेजी दवाइयां, एक्सरे-मशीन समेत अन्य उपकरण मौजूद मिले। एसडीएम ने क्लीनिक को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि क्लीनिक बिना पंजीकरण अवैध रूप से चल रहा था। थाना अमरिया में क्लीनिक संचालक मोहम्मद अफरोज पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरा क्लीनिक पंजीकृत निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें