फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से बिना डिग्री क्लीनिक चला रहा था झोलाझाप, सीएचसी अधीक्षक के छापे के बाद क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस की मदद से झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक पर जब झोलाछाप से डिग्री मांगी गई तो वह दिखा नहीं सका। इस पर उसका क्लीनिक सील कर दिया गया। झोलाछाप पर देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कच्ची हवेली निवासी नदीम पुत्र नसीम एक साल से पुरानी प्रैक्टिस दिखाकर मोहल्ले में अपना क्लीनिक चला रहे थे। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली कि वह झोलाछाप हैं। उनके पास मेडिकल की डिग्री नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार ने लेखपाल कृष्ण मुरारी और पुलिस बल के साथ छापा मारा। जब उनसे डिग्री दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा पाए। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया। इंस्पेक्टर हरीशवर्धन ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तरफ से झोलाछाप नदीम पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना करके नियामानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें