पीलीभीत के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा रमण मंदिर में आयोजित छठी उत्सव में भजन गाती महिलाएं।सं
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधारमण मंदिर में सोमवार को राधारानी का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाओं ने राधारानी के भजन गाए और नृत्य किया।
इस दौरान मंदिर के पुजारी सुधीर चंद्र गोस्वामी ने श्री राधा-कृष्ण की आरती की। महिलाओं ने बधाई राधा-रानी की जय हो... जन्म लिया राधा रानी... ने आदि का गायन किया। भक्तिगीतों पर उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद