फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली आपूर्ति बाधित रहने से चार हजार उपभोक्ता हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलीला फीडर के ट्रांसफार्मर में पोटेंशियल ट्रांसफार्मर फट जाने से क्षेत्र के कई मोहल्लों की बिजली दो घंटे तक बाधित रही। इसके कारण करीब चार हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रामलीला फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण शहर के सुनगढ़ी, नई बस्ती, स्टेशन रोड, लाल रोड, खुशी मल, बशीर खां के चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली दो घंटे गुल रही। इससे उपभोक्ता बेहाल हो गए। काफी मशक्कत के बाद बिजली कर्मचारी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर सके।
वहीं शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजन कॉलोनी, अवध नगर, सिविल लाइंस, सुरभि कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में भी बिजली कटौती होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि रामलीला फीडर पर दिक्कत आई थी, जिसे सही कर लिया गया। अन्य जगह छुटपुट दिक्कतें रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें