नर्सिंग कालेज में फेयरवेल में छात्राओं ने मचाई धूम
संजय गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग में हुए विदाई समारोह में सीनियर छात्राओं को विदाई दी गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान राधा को मिस फेयरवेल चुना गया।
समारोह में जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक कर समारोह का शुभारंभ किया। स्वप्निल पाठक, रीना भारती ने एकल डांस प्रस्तुत किया। राजप्रीत कौर, जसप्रीत और रमनदीप ने पंजाबी डांस पेश किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई। इसमेें पवनदीप कौर ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या राजवीर कौर ने प्रगति रिपोर्ट पेश की और बताया कि इसी बैच की छह छात्राओं का चयन मेदांता अस्पताल गुडगांव व नौ छात्राओं का चयन राममूर्ति मेडिकल कालेज के लिए हुआ है। कालेज की डिप्टी डायरेक्टर कुसुम शर्मा ने मिस फेयरवेल राधा को ताज पहनाया। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में कुछ अच्छा कर कालेज व परिवार का नाम रोशन करने का आवाहन किया। समारोह में ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रवि शर्मा, शैलेष शर्मा, विवेक मित्तल, सत्य प्रकाश शर्मा, अमरपाल कौर, जसदीप कौर आदि मौजूद रहे।