फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डिग्री कॉलेज चौराहे से ओवरब्रिज तक वाहनों की कतार, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के ट्रैक्टर मार्च से बिगड़ी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। किसानों के ट्रैक्टर मार्च से शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। दोपहर एक बजे किसानों के ट्रैक्टर मंडी समिति से बाहर आए तो टनकपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। डिग्री कॉलेज, छतरी चौराहा व अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को किसानों ने मंडी समिति से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों के कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद भी यातायात पुलिस ने कोई इंतजाम नहीं किए। इसका खामियाजा वाहन चालकों और आमजन को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

मंडी समिति के पास से वाहनों की कतार लग गई। ओवरब्रिज से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन दिखी। आगे-आगे किसानों के ट्रैक्टर चल रहे थे। पीछे वाहनों की कतार थी।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौराहे पर यातायात भी रोका गया। यहां से आगे बढ़ने पर छतरी चौराहे के पास जाम की स्थिति बनी। वाहन चालक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते दिखे। यहां पर रेलवे स्टेशन और सुनगढ़ी थाने की ओर से आने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति गोहनिया चौराहे से कलेक्ट्रेट मोड़ तक रही। लोगों को करीब एक घंटे तक इस समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें