फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मधुमक्खियों के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जहानाबाद के खुंडरा गांव का मामला, तीन लोग जख्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। खेत की बोआई करने गए जहानाबाद के गांव खुंडरा निवासी किसान की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। तीन अन्य ग्रामीणों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहानाबाद के गांव खुंडरा निवासी नरेंद्र पाल उर्फ अखिलेश (42) पुत्र ओमप्रकाश बुधवार को खेत पर गन्ने की बोआई करने गए थे। खेत पर अन्य लोग भी काम कर रहे थे। इस दौरान देर शाम मधुमक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में नरेंद्र उर्फ अखिलेश की मौत हो गई। वहीं ओमपाल, कपिल और संजीव गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया। घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चंबा के पांगी में बर्फबारी के बीच पेपर देने जाते एकलव्य स्कूल के विद्यार्थी।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें