फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करीबियों और संदिग्धों पूछताछ जारी, जल्द हो सकता है कुसुम हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। खांडेपुर गांव में 82 वर्षीय कुसुम देवी की शुक्रवार रात हुई हत्या के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित तीन पुलिस टीमें लगातार सुराग जुटाने में लगी हैं। पुलिस ने कुसुम देवी के परिवार से जुड़े करीबियों और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रवक्ता रामकुमार गंगवार की पत्नी कुसुम देवी की 25 सितंबर की देर शाम घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उनके पुत्र दिनेश कुमार गंगवार ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस वारदात के पीछे किसी करीबी की भूमिका की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में रामकुमार गंगवार के करीबियों और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस गांव में ऐसे लोगों की भी जानकारी जुटा रही है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से मिलने वाले संभावित सुरागों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि अब तक की जांच में महिला के घर से किसी सामान के गायब होने की बात सामने नहीं आई है। परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में भी सामान गायब होने का उल्लेख नहीं है। तीनों टीमें जांच में जुटी हैं और जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें