फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अल्ट्रासाउंड का नंबर लगाने को लेकर तीमारदार-सुरक्षा कर्मियों में नोकझोंक

Thu, 26 Nov 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर नोकझोंक करते तीमारदार व सुरक्षाकर्मी। स्त्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बुधवार को जांच कराने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के बीच अपना नंबर लगाने को लेकर विवाद हो गया। एक तीमारदार ने जल्द जांच कराने की बात कहते हुए सुरक्षा कर्मियों से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला नोकझोंक तक पहुंच गया। तीमारदार के अभद्र व्यवहार करने पर अन्य सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के कारण सेंटर पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने पहुंचते हैं। सुबह से ही यहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटने लगती है। जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को भी सेंटर पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक तीमारदार अपनी बारी को लेकर सुरक्षा कर्मियों से उलझ गया। उसने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख अन्य सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह विवाद करता रहा। करीब आधे घंटे तक चली गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच का काम सामान्य रूप से शुरू हो गया।
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन पर विवाद की जानकारी हुई थी। मरीज नंबर से हटकर अल्ट्रासाउंड कराने की जबरदस्ती कर रहा था। हालांकि बाद में उसका अल्ट्रासाउंड भी करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें