फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दफ्तर के निर्देश पर ग्रामीणों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मुख्यमंत्री दफ्तर से निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जल्लापुर जाकर हरियाणा से लौटे मजदूरों की स्क्रीनिंग की। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए घरों में ही क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव जल्लापुर में तीन दिन पहले हरियाणा से 10 ग्रामीण लौटे थे। भाजपा नेता डॉ. रामसेवक शर्मा ने उसी दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर हरियाणा से लौटे इन ग्रामीणों का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की थी। मगर, तब स्थानीय अधिकारियों ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करा दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव जाकर इनकी स्क्रीनिंग की। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकलीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि हरियाणा से लौटने वाले ग्रामीणों को 14 दिन के लिए उनके घरों में ही क्वांरटीन कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद पहुंची टीम
पूरनपुर। बाहर से आने वाले कुछ लोग जांच न कराकर सीधे गांव पहुंच रहे हैं। गांव रानीगंज और मथना में हरियाणा से आए तीन लोगों बिना जांच घरों में रहने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस पर दो लागों की पूर्व में जांच होना पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें