फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर को देखते ही धान कटाई करने वाले मजदूर खेत से भागे

विज्ञापन
धान के खेत में निकले अजगर को पकड़ते वनकर्मी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। धान की कटाई के दौरान खेत में अजगर देखते ही मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 फिट लंबे अजगर को खेत से पकड़ लिया। उसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के गांव जगत के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। गांव निवासी गुरविंदर सिंह के खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इस दौरान कुछ मजदूरों की निगाह अजगर पर पड़ गई। खेत में अजगर को देखते ही धान कटाई करने वाले मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। जानकारी मिलते ही मौके पर कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुनीश तोमर, डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, चेतन कुमार और राजीव ढाली मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पकड़े गए अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें