फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीडब्ल्यूडी करेगा 22000 पौधों का रोपण

Sun, 16 Jul 2023 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वन महोत्सव के तहत लोक निर्माण विभाग को 22000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने इस बाबत दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों में कहा गया है कि प्रमुख मार्गों और स्थलों का चयन कर पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा लिए जाएं। किसी एक रोड को मॉडल के रूप में चिह्नित कर शहरी क्षेत्र में दो किलोमीटर तक एक ही प्रजाति के पौधे रोपे जाएं। अधिशासी अभियंता उदयनारायण ने बताया शासन से मिले निर्देशों के तहत पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें