फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन किया

Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन किया - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
चौसरा रोड पर सूरजभान कालेज के सामने जर्जर सड़क की मरम्मत न कराए जाने से क्षुब्ध कालेज के विद्यार्थियों ने पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। 
विज्ञापन

सूरजभान डिग्री कालेज के विद्यार्थी और स्टॉफ के लोग बुधवार को चौसरा रेलवे क्रासिंग के पास एकत्र हुए और पीडब्ल्यूडी के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कारियों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कर्मचारी कालेज के सामने कई महीनों से जर्जर पड़े रोड की मरम्मत जानबूझकर नहीं करवा रहे हैं, जिससे आने जाने वालों, विशेष रूप से कालेज के विद्यार्थियों को काफी ज्यादा दिक् कत हो रही है। प्रदर्शनकारियों में पीडब्ल्यूडी के प्रति काफी रोष दिख रहा था। एक घंटे बाद उन लोगों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। राजेश शुक्ला, प्रज्ञा, यज्ञी, प्रिया जोशी, मनुदेव, सूर्यप्रकाश, अनुराधा, अमित, अनुज, अनुराग, अभिषेक, वेदपाल,मानस, राधे, प्रशांत, सुरानी, प्रभात और कामनी समेत तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें