फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने ईओ का पुतला फूंका, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना कमेटी से सत्यापन कराए स्ट्रीट लाइट का भुगतान किए जाने से गुस्साए सभासदों ने घोटाले का आरोप लगाते हुए लेखाधिकारी का घेराव किया और फिर नगरपालिका गेट पर ईओ का पुतला फूंका। उन्होंने जांच न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जेम पोर्टल से नगरपालिका ने शहर के मोहल्लों और गलियों के लिए 1500 स्ट्रीट लाइट खरीदी थीं। आरोप है कि लाइटें आने के बाद बोर्ड की कमेटी से सत्यपान कराए बिना ही संस्था को 1.32 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। मंगलवार को कई सभासद नगरपालिका कार्यालय पहुंच गए और लेखाधिकारी रोशनलाल का घेराव किया। सवालों से बचने के लिए लेखाधिकारी कक्ष से चले गए। इसके बाद सभासद नगरपालिका कार्यालय गेट पर आए। यहां नारेबाजी करते हुए ईओ निशा मिश्रा का पुतला फूंका। सभासदों का कहना है कि जब नगरपालिका में लाइट के सत्यापन के लिए कमेटी का गठन है, तो सत्यापन से पूर्व भुगतान कैसे किया गया। यह सीधे तौर पर घोटाले की ओर इशारा करता है। अगर स्ट्रीट लाइट भुगतान की जांच नही कराई गई तो सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा। जगन्नाथ प्रसाद, शरीफ अहमद, आशिफ अवतार सिंह, सुनीता सिंह, राजदा बी, संजीव सक्सेना, महेंद्रपाल, चेतन गंगवार समेत कई सभासद मौजूद रहे।
मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। लाइटों का सत्यापन एसडीओ बिजली से कराने के बाद भुगतान कराया गया है। किसी प्रकार की घपलेबाजी नहीं की गई है। - निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें