फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान सहाकरी चीनी मिल के पेराई सत्र का डीएम मासूम अली सरवर ने पटला पूजन, कर शुभारंभ किया। चीनी मिल में सत्तर लाख रुपये की लागत से लगाए गए ओटो मेशन सिस्टम का भी डीएम ने उद्घाटन किया। पेराई सत्र को लेकर गन्ना की तौल शुरू करवा दी गई। करीब छह हजार क्विंटल गन्ना एकत्र होने पर मिल पेराई शुरू कर देगी।
चीनी मिल के पेराई सत्र शुभारंभ को लेकर मंगलवार को मिल परिसर में रखे गए रामायण के अखंड पाठ का बुधवार को समापन हुआ। हवन में डीएम मासूम अली सरवर, चीनी मिल के उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद, प्रधान प्रबंधक एएस पारस आदि ने आहुतियां दी। डीएम ने तौल कांटे का फीता काटकर, गांव पिपरिया दुलई निवासी किसान जगदंबा वर्मा की बैलगाड़ी का पूजन कर, बैलागाड़ी चालक किसान के भाई भोजराज का तिलक करने के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी कर गन्ना तौल का शुभारंभ कराया। पटला पूजन कर उसमें गन्ना डालकर विधिवत पेराई सत्र का शुभारंभ कराया। पेराई सत्र के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज, कश्मीर सिंह, एससीडीआई सुनील शुक्ला, डॉ. अनूप सिंह, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान, रमेश देवल, महेंद्र  सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहेे। 
विज्ञापन

आटोमेशन सिस्टम का किया उद्घाटन
पूरनपुर। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस ने बताया कि मिल में सत्तर लाख रुपये की लागत से ओटोमेशन सिस्टम लगाया गया है। इसमें ओटो केन  फीड कंट्रोल सिस्टम में टरबाइन से केन कैरियर को कंप्यूटरीकृत किया गया है। इससे मिल की क्षमता बढ़ेगी, हानियां कम होगी और रिकवरी बढ़ेगी। पॉवर सेफ होगी। वायलर के सिस्टम को कंट्रोल किया जा सकेगा। डीएम ने कंप्यूटरीकृत सिस्टम के शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

टीनशेड ही है गायब
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में जिस स्थान पर तैयार चीनी को बोरियों में पैक किया जाता है। इसके अलावा उसके समीप के स्थान का टीनशेड ही गायब है। ऐसे मेें अगर शीघ्र टीनशेड शुरू नहीं हुआ और बारिश हुई तब तैयार चीनी भींगने से नुकसान होने की उम्मीद कर्मचारी जता रहे हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें