फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर चैलेंजर्स से किंग्स  इलेवन 14 रनों से हारा

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पुरस्कार व‌ितरण। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
स्वामी स्पोर्ट्स एकेडमी एंड स्टेडियम में शनिवार को पीपीएल (पीलीभीत प्रीमियर लीग टूर्नामेंट) शुरू हो गया। डीएम मासूम अली सरवर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और ट्राफी का अनावरण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच में पूरनपुर चैलेंजर्स टीम ने किंग्स इलेवन पूरनपुर की टीम को 14 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया। डीएम ने चैलेंजर्स टीम के खिलाड़ी रन विजय सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित होने पर पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। स्वामी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खिलाड़ियों के साथ मैदान पर राष्ट्रगान किया। पहले मैच में किंग्स इलेवन पूरनपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पूरनपुर चैलेंजर्स की ओर से आदित्य और समीर ओपनिंग को उतरे। आदित्य चार रन बनाकर आउट हो गए। अगले बैट्समैन प्रतीक गुप्ता ने 10 रन बनाए। आलोक शर्मा ने सर्वाधिक 16 रनों का योगदान किया। किंग्स इलेवन की ओर से सर्वाधिक विकेट शोएब खान ने लिए। पूरनपुर चैलेंजर्स टीम 118 रन बनाकर 19वें ओवर में ऑल आउट हो गई। जवाब में किंग्स इलेवन टीम के खिलाड़ी राना ने एक, गौरव ने तीन, विशाल ने 29 बालों पर 41 रन, संजीव ने 22 बालों पर 19 रनों का योगदान किया। टीम के कप्तान पोषित शर्मा पहली बाल पर ही रन आउट हो गए। पूरी टीम 16.2 ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच रन विजय प्रताप सिंह को घोषित किया गया। इंपायर बरेली के सुहेल बक्श और राघव झा थे। डीएम ने मैन ऑफ द मैच रन विजय प्रताप सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया। डीएम ने इस दौरान पीपीएल कराए जाने की सरहाना की। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स एकेडमी खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक गुरभाग सिंह, आयोजक अमन वर्मा, पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव किलिफर्ड, संरक्षक भजन सिंह, एलएच मिल क्रिकेट टीम के कोच पंकज, कोच हरदीप सिंह, नीरज यादव, दोनों टीमों के आनर्स रवि यादव, रोहन जायसवाल, आशीष कंचन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें