दि किसान सहकारी चीनी मिल गन्ना की कमी से जूझने लगी है। इसी के चलते मिल के 15 गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना की खरीद बंद हो गई है। दो-तीन गन्ना क्रय केेंद्रों पर रविवार शाम तक गन्ना खरीद बंद होने की उम्मीद चीनी मिल अफसर जता रहे हैं। चीनी मिल पेराई सत्र बंदी की ओर है। दो-तीन दिन में चीनी मिल पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस मिल प्रशासन जारी करने की तैयारी में है। पीलीभीत की एलएच चीनी मिल ने भी क्षेत्र के बारह गन्ना खरीद केंद्रों में से पांच पर गन्ना खरीद फ्री कर दिए हैं।
गन्ना की कमी से चीनी मिलें जूझने लगी है। क्षेत्र में गन्ना खरीद करने वाली सात चीनी मिलों में बरखेड़ा, पलिया, मकसूदापुर चीनी मिलें पहले ही गन्ना खरीद बंद कर चुकी हैं। पूरनपुर चीनी मिल 26 गन्ना क्रय केंद्रों में कुर्रैया, पचपेड़ा एक, नजीरगंज, अंडबोझी, टांडा छत्रपति, चित्तरपुर, उदयकरनपुर, शाहगढ़ ए और बी, सुल्तानपुर, दिलीपपुर इटौरिया, गुलाबटांडा, शहबाजपुर, बराही, माधोटांडा, प्रसादपुर पचपेड़ा, अभयपुर माधौपुर सहित पंद्रह गन्ना खरीद केंद्रों पर गन्ना की खरीद बंद कर चुकी है। पूरनपुर चीनी मिल के रायपुर, टांडा छत्रपति सहित तीन गन्ना क्रय केंद्रों पर रविवार तक खरीद बंद होने की उम्मीद अफसर जता रहे है। मिल गेट के अलावा पचपेड़ा बी, कीरतपुर, जटपुरा, चतीपुर, रंपुराकोन, झुकना गन्ना क्रय केंद्र पर अभी गन्ना की खरीद हो रही है। पीलीभीत की एलएल चीनी मिल के क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र मैनाकोट, रंपुरा फकीरे, जमुनिया, मथना, जरा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना की खरीद फ्री कर दी गई है। उधर गन्ना की कमी से पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र बंदी की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। मिल सूत्रों के अनुसार मिल प्रशासन पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस एक-दो दिन में जारी करने के प्रयास में है। मालूम हो कि पेराई सत्र बंद करने पर मिल प्रशासन तीन नोटिस जारी करता है।