यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 29781 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इसमें 20207 उत्तीर्ण रहे। जो कुल विद्यार्थियों का 75.11 प्रतिशत है। इसमें पूरनपुर की स्मृति सिंह सब से अधिक 550 अंक पाकर जिले की टॉपर बनी। जिले की टॉप 10 सूची में 19 मेधावी जगह बनाने में कामयाब रहे। जिले में कुल 88 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल परीक्षा की परीक्षा कराई थी। इसके लिए बोर्ड में कुल 29781 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 26905 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2876 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 20207 उत्तीर्ण रहे। उत्तीर्ण विद्यार्थियों का यह प्रतिशत 75.11 प्रतिशत है। इनमें से पूरनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर की स्मृति सिंह ने 550 अंक पाकर जिले की टॉपर होने का गौरव हासिल किया। स्मृति ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं जिले की टॉप टेन सूची की बात करें तो इसमें 19 मेधावियों ने जगह बनाई। जिसमें तीसरे व चौथे स्थान पर दो-दो, आठवें स्थान पर पांच और नौंवें स्थान पर चार मेधावी रहे।
सब से अधिक टॉपर बीसलपुर के
हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में कुल 19 मेधावियों ने स्थान पाया। इसमें सर्वाधिक 13 टॉपर बीसलपुर के रहे। इसमें भी नौ विद्या मंदिर और दो-दो क्रमश: बालाजी गर्ल्स व केकेएवीएम के रहे। वहीं दूसरे नंबर पर पूरनपुर रहा। यहां विद्या मंदिर के दो मेधावियों ने टॉप टेन सूची में जगह बनाई। जबकि एक एक मेधावी बिलसंडा और अमखिड़िया का रहा।