फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी का मझोला स्टेशन पर ठहराव शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 26 Feb 2026 03:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के मझोला क्षेत्र से अब दिल्ली का सफर आसान हो गया है। पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव बृहस्पतिवार से मझोला स्टेशन पर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड के मझोला रेलवे स्टेशन पर पूर्णागिरी-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं जिले के सांसद जितिन प्रसाद ने दोपहर करीब 12:10 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। इस मौके पर रेलवे के अफसर समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मझोला स्टेशन पर पूर्णागिरी-दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह ने भी इस संबंध में कुछ माह पूर्व रेल मंत्री से मुलाकात की थी। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने यात्रियों की समस्याओं को देख प्रयास किया। उनके प्रयासों से ही ट्रेन के आधिकारिक ठहराव की की घोषणा हुई। 

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur: होली पर भैंसागाड़ी पर निकलेंगे 'लाट साहब', जुलूस में हुड़दंग रोकने को पुलिस ने बनाया खास प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मझोला स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के ठहराव से मझोला क्षेत्र सीधे दिल्ली से जुड़ गया। इससे क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी। व्यापारी दिल्ली जाकर सामान की खरीद फरोख्त कर समय से वापसी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें