फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में तैराकी के नए सत्र का सीएमओ ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में तैराकी के नए सत्र का शुभारंभ सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हवन-पूजन व नारियल फोड़कर किया। यहां रोजाना तैराकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

तैराकी सत्र के शुभारंभ पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने कहा तैराकी ही एक ऐसा साधन है, जिससे शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। तैराक में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी होती है। तैराकी संघ की सचिव भावना मिश्रा और सर्वेंद्र नाथ शुक्ला ने सीएमओ का स्वागत किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा की कई दिनों से तैयारी चल रही थी। ट्रेनीज को प्रशिक्षण नियमित दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें