दो मैच जीत कर पूरनपुर फाइनल में पहुंचा
कस्बा में दो दिवसीय मंडल स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शीशगढ़ और सितारगंज को पूरनपुर ने हरा फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा सितारगंज ने चंदोई को पराजित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में चार टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन अपने मैच जीत कर पूरनपुर ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान जैगम खां, हाजी खलीकुजमा खां, मोहम्मद असद खां, किफातुल्ला, दिलशाद, पप्पू खां, फैय्याद अहमद आदि थे।