फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर ब्लॉक का एक करोड़ के पुरस्कार के लिए हुआ नामांकन

Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले के आकांक्षात्मक विकासखंड पूरनपुर ने विकास के क्षेत्र में एक बार फिर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 की डेल्टा रैंकिंग में कृषि एवं संबद्ध सेवाएं विषयगत क्षेत्र में पूरनपुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए विकासखंड को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दिए जाने के लिए नामित किया गया है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पुरस्कार के रूप में मिलने वाली धनराशि का उपयोग क्रिटिकल गैप फंड के तहत किया जाएगा। इससे विकासखंड की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने के साथ ही विकास कार्यों में आ रही कमियों को दूर किया जाएगा। विशेष रूप से कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों को मजबूती देने तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने में इस धनराशि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरनपुर ने इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था। उस उपलब्धि के लिए विकासखंड को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। अब लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष में अलग-अलग विषयगत क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरनपुर ने अपनी उपलब्धियों की कड़ी को आगे बढ़ाया है।
लगातार बेहतर प्रदर्शन को विकासखंड में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर कार्यप्रणाली और विकास संकेतकों में सुधार का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें